भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न; 21 मंडलों की कार्ययोजना पर हुआ मंथन
गुना। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आज गुना में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं ग्वालियर संभाग के प्रभारी रामस्वरूप शुक्रवारे उपस्थित रहे।
मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र बड़कुल अहिरवार ने बताया कि प्रदेश संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार गुना जिले के समस्त 21 मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ एक वृहद बैठक की गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना और मोर्चा को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करना था। इस दौरान संगठन के विस्तार और सक्रियता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार सहित जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश अहिरवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप सेन और भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)