गुना में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया वृक्षारोपण; डॉ. अंबेडकर को किया नमन

गुना। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामस्वरूप शुक्रवारे, जिला अध्यक्ष नरेंद्र बड़कुल अहिरवार और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराया।

इस दौरान ओमप्रकाश राठौर, ब्रजनारायण शर्मा, शंभू सेन, रमेश मालवीय, सुनील मालवीय, घासीराम अहिरवार, पप्पू मौर्य, पवन खटीक, जितेंद्र परिहार, अशोक खरे, संजीव अहिरवार, प्रताप जाटव, शिवा बाल्मिक, रवि खटीक, सचिन सप्रे और तोलाराम सिलावट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।