*श्रीहित हरिवंश गौर संगीत महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।*

नर्मदापुरम जिले की पिपरिया नगर में कई वर्षों से श्रीहित हरिवंश गौर संगीत महाविद्यालय का संचालन हो रहा है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रीहित हरिवंश गौर संगीत महाविद्यालय मोहता प्लांट, तिलक वार्ड पिपरिया में बड़े धूमधाम के साथ गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया।
श्रीहित हरिवंश गौर संगीत महाविद्यालय की प्राचार्य, संचालक एवं नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा परम पूज्य श्री1008श्री संगीत शिरोमणि रसिक बिहारी (रसिक कवि) एवं श्री1008श्री रसिक पद रेणु श्रीहितदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलितकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
श्रीहित हरिवंश गौर संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों हीरा मालवीय, इवान्या सोनिया, पूर्वा तोड़निया द्वारा सरस्वती वंदना एवं गुरु वंदना से कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। तबले पर संगत हरिवंश गौर, सिंथेसाइजर पर भागवत विश्वकर्मा ने संगत की। श्रीहित हरिवंश गौर संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थीयों द्वारा राग यमन, राग बहार, राग शिवरंजनी, राग मारू बिहाग में बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल एवं भजन प्रस्तुत किया। तबले पर संगत अंकित गढ़वाल ने की। हीरा मालवीय ने भजन प्रस्तुत किया। तबले पर संगत रसिक गौर की।
संजना गौर, राधिका गौर, ने कथक नृत्य की प्रस्तुति से श्रोताओं का मनमोह लिया। तबले पर संगत कृष्णा गौर ने की।
श्रीहित हरिवंश गौर संगीत महाविद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि भारतीय गुरु शिष्य परंपराओं पर एवं मनुष्य जीवन मैं गुरु का क्या महत्व, पर प्रकाश डाला। अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।