#छतरपुर के #क्राइम ग्राफ पर #आईजी की टेढ़ी नजर; अधिकारियों की ली क्लास
छतरपुर। जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने पुलिस मुख्यालय तक हलचल तेज कर दी है। इसी सिलसिले में सागर आईजी मिथिलेश शुक्ला स्वयं छतरपुर पहुँचे और पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के तमाम आला अधिकारियों की आपात क्राइम मीटिंग ली।