खकनार
समानता पर्व के रूप में मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
खकनार । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद्, बुरहानपुर विकासखंड खकनार में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षा में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 136वीं जयंती के अवसर पर समानता पर्व के रूप में व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्राम ख़कनार उत्कर्ष विद्यालय में आयोजित किया गया। यहां जिला समन्वयक जन अभियान परिषद् मनीष कुवादे ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि
जन अभियान परिषद् द्वारा महापुरुषों के जीवन चरित्र और उनके विचारों को सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रस्तुत कर समाज के प्रत्येक वर्ग द्वारा आत्मसात किया जा सकता है, जिससे भारत को वैभवशाली बनाने और एक श्रेष्ठ राष्ट्र के निर्माण में सहायता मिलती है। मुख्य वक्ता के रूप में प्रवीण वसंत लोंधे ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार बाबा साहेब ने विपत्तियों के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त की, वह हमें प्रेरणा देता है कि हम भी हर परिस्थिति में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें और निराश न हों। बाबा साहेब के जीवन और समाज के लिए किए गए कार्यों से हम सभी को प्रेरणा लेकर अपने समाज और देश को गौरवान्वित करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं, प्रस्फुटन समिति सदस्यों, परामर्शदाताओं और नवांकुर समितियों के सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक अमजद खानने किया तथा आभार परामर्शदाता पवन महाजन ने कियाने व्यक्त किया। साजिद पटेल मयूर अत्तर दे इलियास अहमद सीएम इंटर्न सतीश इंगले आदि लोग उपस्थित है

Continue With Google
Comments (0)