राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित जबलपुर प्रवास के मद्देनजर मंगलवार को कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों के निरीक्षण के लिए अपने-अपने सरकारी वाहनों के बजाय ट्रैवलर वाहनों का इस्तेमाल किया। दो ट्रैवलर वाहनों में कलेक्टर एवं एसपी सहित नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत सहित एसडीएम एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एक साथ कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचे।
सरकारी वाहन छोड़ ट्रैवलर से पहुंचे कलेक्टर-एसपी और सभी अधिकारी

Continue With Google
Comments (0)