जिले को मिली 66 नए विद्यालय भवनों की सौगात कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान के प्रयासों से राज्य शिक्षा केंद्र ने दी स्वीकृति, 12.04 करोड़ रुपये होंगे खर्च


रिपोर्टर मुस्तकीम मुगल


आलीराजपुर। जिले के शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती अनिता चौहान के सतत प्रयासों से समग्र शिक्षा अभियान 2026-27 के अंतर्गत आलीराजपुर जिले के लिए 66 नवीन विद्यालय भवनों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से आलीराजपुर जिले में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी तथा विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुविधायुक्त विद्यालय भवन उपलब्ध हो सकेंगे।विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि जर्जर एवं जीर्ण शीर्ण विद्यालय भवनों के नवनिर्माण के संबंध में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री उदय प्रताप सिंह को पत्र प्रेषित कर इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुए भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया गया था। जिसके चलते जिले में 61 प्राथमिक विद्यालय भवन एवं 5 माध्यमिक विद्यालय भवन स्वीकृत किए गए हैं। प्रत्येक भवन के लिए 18.25 लाख रुपये की इकाई लागत निर्धारित की गई है। इस प्रकार जिले को कुल 12 करोड़ 4 लाख 50 हजार रुपये की सौगात मिली है।यह स्वीकृति उन जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण विद्यालय भवनों के स्थान पर नए भवनों के निर्माण के लिए दी गई है, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित, आधुनिक एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। नए भवन बनने से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के हजारों छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। आलीराजपुर जिले के बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी जिले के विकास के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि जिले के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।66 स्कूलों के जीर्णोद्धार हेतु 12 करोड़ रुपये स्वीकृत करने पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद श्रीमती अनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल, महामंत्री रिंकेश तंवर, मोंटू शाह, राजू मुवेल, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, युवा नेता विशाल रावत, भदू पचाया सहित सभी भाजपा जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष सहित मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।नई हेडिंग के साथ खबर बना कर दो