आलीराजपुर जिले में बारिश बहुत कम, किसान चिंतित
सिंचाई परियोजना पानी छोड़ा जाए ~ संदीप वास्कले
रिपोर्टर मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर :- जिले में इस वर्ष बारिश बहुत कम हई है।फसल मुरझाने लगी है। इस वर्ष फसलों में पड़ने वाली पिला मोजैक भी नहीं देखा जा रहा है। जिससे किसानों में अच्छी फसल आने की उम्मीद थी, लेकिन लंबे समय से बारिश न होने से किसानों की उम्मीद टूटती नजर आ रही हैं। उधर मौसम विभाग के आंकड़ों में भी जिले में बारिश को लेकर कोई खास सम्भावना नजर नहीं आ रही हैं। जिससे किसान काफी चिंतित है। यदि जिले में संचालित उद्वहन सूक्ष्म माइक्रो सिंचाई परियोजना से पानी छोड़ा जाता है तो जिले के कुछ क्षेत्र में किसानों को आंशिक राहत मिल सकती है। इसी बात को लेकर जिले के किसानों व सामाजिक कार्यकर्ताओं में परियोजना का पानी छोड़े जाने की मांग लगातार उठ रही। पिछले दिनों किसानों द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांग भी उठाई गई थी किंतु अभी तक प्रशासन की ओर से की कदम नहीं उठाया गया है। इसलिए अब यह मांग ओर भी तेज ने लगी हैं।
इसी मांग को उठाते हुए जिले के सामाजिक कार्यकर्ता संदीप वास्कले ने कहा -
हमारे जिले में बारिश न के बराबर हुई है, फसले मरने लगी हैं। हम सभी काफी चिंतित हैं। लेकिन यदि हमारे जिले में माता नर्मदा नदी पर चल रही सिंचाई परियोजना द्वारा पानी छोड़ा जाता है,तो जिले के कई किसानों को कुछ राहत मिलेगी। इसलिए हम प्रशासन से मांग करते हैं कि यह पानी जल्द छोड़ा जाए अन्यथा जिले के सैकड़ो किसान अपनी मांग को लेकर सड़क पर आएंगे।
आपको बता दे कि जिले से से होकर गुजरने वाली नर्मदा नदी पर सूक्ष्म उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना संचालित है, जो जिले के 84 गांवों में करीब 35,000 हैकटेयर कृषि भूमि सिंचित होती हैं। लेकिन पानी सिर्फ रबी की फसल लेने के लिए छोड़ा जाता हैं और किसानों को काफी मदद मिलती है। लेकिन इस बार जिले में बारिश बहुत कम होने के कारण खरीब फसलों के लिए भी पानी छोड़े जाने की मांग की जा रही हैं।
Continue With Google