रतलाम -- जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई अपने पति के साथ बैठी रतलाम कलेक्ट्रेट में धरने पर 

आरोप -- कलेक्टर मीशा सिंह ने नहीं दिया मिलने का समय 

नाराज होकर बैठी धरने पर 

 मनाने पहुंची अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव और तहसीलदार ऋषभ ठाकुर 

1 घंटे धरने के बाद उठी जिला पंचायत अध्यक्ष 

 कल कलेक्टर ने दिया है मिलने का समय

एंकर -- रतलाम में आज कलेक्टर की बेरुखी से नाराज जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई , अपने पति शंभू लाल के साथ धरने पर बैठ गई । आरोप है कि कलेक्टर मैडम ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया । जिससे आहत होकर लाला बाई अपने पति के साथ रात में ही कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई।

 जिला पंचायत अध्यक्ष के धरने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव और तहसीलदार ऋषभ ठाकुर उन्हें मनाने पहुंचे । करीब 1 घंटे के मान मनव्वल का दौर चला।  बाद दोनों पति-पत्नी मान गए ।

 बड़ा सवाल ये कि आखिर क्यों जिले के प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधियों से मिलने से कतराते हैं या फिर वह स्वयं को सर्वे सर्वा मान बैठे हैं । 

इस मामले में तहसीलदार ऋषभ ठाकुर का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति की अपर कलेक्टर से चर्चा हो गई थी, और अब कल कलेक्टर ने उन्हें मिलने का समय दिया है।


गौरतलब है कि रतलाम में भी भाजपा नेताओं से प्रशासन कि बेरुखी कोई नई बात नहीं है। लेकिन महिला कलेक्टर से मिलने के लिए एक महिला जनप्रतिनिधि को धरने पर बैठना पड़े तो सवाल उठना लाजमी है। 


बाईट--ऋषभ ठाकुर (तहसीलदार रतलाम)