विधायक गोपाल भार्गव ने 16 उपचाररत मरीजों को भोपाल
गढाकोटा। रहली विधानसभा क्षेत्र से विधायक गोपाल भार्गव ने 16 उपचाररत मरीजों को भोपाल उनके परिजनों सहित कुल 35 लोगों के साथ उपचार हेतु रवाना किया गया। इनमें 1 वर्षीय बालक लोकेश पिता रामकुमार पटैल, टड़ा,जो हृदय में छेद की गंभीर समस्या से पीड़ित है, उसका संपूर्ण इलाज वेदिका फाउंडेशन द्वारा कराया जाएगा।
जिला दमोह के पथरिया क्षेत्र से 3 मरीज श्रीमति जानकी लोधी (पेट संबंधी समस्या),महेन्द्र लड़ियां (हड्डी से संबंधित समस्या),एवं 11 वर्षीय अवनि अग्निहोत्री (हृदय वाल्व की समस्या)—को भी उपचार हेतु भेजा गया है।रविवार को भेजे गए मरीजों में किडनी, हृदय, कैंसर, लीवर सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीज शामिल हैं, जिनके समुचित इलाज की व्यवस्था भोपाल में की जाएगी।
सभी मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए भोपाल स्थित मेरे निवास पर रुकने एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। रात्रि सभी वहीं विश्राम करेंगे, तत्पश्चात कल उनकी आवश्यकता अनुसार भोपाल के विभिन्न अस्पतालों में उपचार हेतु भेजा जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी मरीज शीघ्र स्वस्थ हों और अपने परिवार के बीच खुशहाल जीवन व्यतीत करें।

Continue With Google
Comments (0)