विधायक भार्गव ने 30 मरीजों को बेहतर उपचार हेतु भोपाल भेजा 

गढाकोटा। सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र से गंभीर बीमारियों से उपचाररत क्षेत्र के 30 मरीजों एवं उनके 34 परिजनों सहित कुल 64 लोगों को बेहतर उपचार हेतु भोपाल रवाना किया गया। इन सभी को 1 बस एवं 2 एम्बुलेंस के माध्यम से सुरक्षित भेजा गया।

उपचार हेतु भेजे गए मरीजों में हार्ट के 6 मरीज,कैंसर के 5 मरीज,किडनी के 4 मरीज,लीवर के 3 मरीज सहित अन्य विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 12 मरीज शामिल हैं।

भोपाल रवाना करने से पहले पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव ने सभी मरीजों एवं उनके परिजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी मरीज एवं परिजन भोपाल निवास स्थल पर रुकेंगे, जहां उनके भोजन एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर अपने-अपने घर सकुशल लौटें।