नगर की स्वच्छता, सुंदरता एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था को लेकर जिस समर्पण भाव से कार्य किया जा रहा है, वह निश्चित ही प्रशंसा के योग्य है : विधायक श्री भार्गव
गढाकोटा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत नगर पालिका गढ़ाकोटा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निरंतर किये जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। नगर की स्वच्छता, सुंदरता एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था को लेकर जिस समर्पण भाव से कार्य किया जा रहा है, वह निश्चित ही प्रशंसा के योग्य है। विशेष रूप से नगर सहित नदी एवं घाटों को साफ-स्वच्छ कर वहां की गई आकर्षक साज-सज्जा ने गढ़ाकोटा की सुंदरता में चार चाँद लगा दिए हैं। यह कार्य केवल स्वच्छता अभियान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था एवं नागरिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। मैं नगर पालिका गढ़ाकोटा के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छता मित्रों को इस जनहितकारी कार्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। आइये, हम सभी नगरवासी भी स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित गढ़ाकोटा के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
नपा अध्यक्ष श्रीमती संगीता मनोज तिवारी ने बताया कि पेंटिंग की झलक स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत बनाई गई है जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है ।उन्होंने बताया कि नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण की तहत नागरिकों को डोर टू डोर कचरा वाहन में गीला सूखा कचरा पृथक पृथक डालने की अपील की जा रही है। जिससे नगर में स्वच्छता बनी रहती है ।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी धनंजय गुमास्ता ने नागरिकों से अपील की है कि नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने में नागरिक भी स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें अपने घर से निकलने वाला कचरा भी इधर-उधर फेंके।

Continue With Google
Comments (0)