होटल गिरी पैलेस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत

दित्यपाल राजपूत 

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के होटल गिरी पैलेस आगमन पर उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राकेश गिरी ने अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। पूरे परिसर में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने मुख्यमंत्री के स्वागत में जयघोष लगाए और उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राकेश गिरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और उनके नेतृत्व में प्रदेश की प्रगति पर विश्वास व्यक्त किया।

होटल गिरी पैलेस में आयोजित यह स्वागत समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।