सनातन सर्व ब्राह्मण समाज गुना का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न
गुना। सनातन सर्व ब्राह्मण समाज, गुना के तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 4 जुलाई, शनिवार को मानस भवन में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस समारोह में समाज के उभरते हुए प्रतिभाशाली छात्रों और समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के कुलगुरु डॉ. राजकुमार आचार्य थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री नर्मदा शंकर भार्गव एवं श्री रजनीश शर्मा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सनातन सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष श्री आनंद भार्गव ने की।
समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को और समाज सेवा में सराहनीय कार्य करने वाले युवक-युवतियों को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार आचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा, "शिक्षा और संस्कार ही समाज की प्रगति का आधार हैं। प्रतिभाओं को सम्मानित करने से अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।"
प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा शंकर भार्गव ने अपने वक्तव्य में कहा कि सनातन सर्व ब्राह्मण समाज शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।
जिला अध्यक्ष आनंद भार्गव ने सभी अतिथियों, प्रतिभाओं एवं समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि रजनीश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं छात्रों के परिजन उपस्थित थे। मंच का संचालन सचिव नरेंद्र भार्गव ने किया, और कार्यक्रम संयोजक आलोक उपाध्याय ने आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के पंडित लखन शास्त्री, घनश्याम भार्गव, अनिल भार्गव, अशोक भार्गव, आलोक नायक, प्रमोद भार्गव, रामकुमार चौबे, दिनेश शर्मा चुग्गी, ब्रजेश शर्मा भूपमढ़ी, सुनील शर्मा सोनू महाराज, राम जीवन भार्गव, पीके भार्गव, आनंद व्यास, मनीष भार्गव, मोहनीश भार्गव, जगमोहन शर्मा बल्लू, युवा अध्यक्ष आकाश भार्गव, अमित शर्मा, हर्ष शर्मा, कान्हा शर्मा आदि ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)