प्रदीप श्रीवास्तव 

गंज बासौदा क्षेत्र से निकलने वाले NH-346 का निर्माण कार्य चल रहा है  जिसके कारण आवागमन बाधित होने से परेशान  करीब आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों ने आज एसडीएम के समक्ष कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। 
जिसमे ग्रामीणों की मांग है कि हाईवे पर लोअर पास मार्ग बनाया जाए ताकि उन्हें आने-जाने में परेशानी का सामना न  करना पडे ।
गंज बासौदा क्षेत्र से निकलने वाले उत्तर प्रदेश के तालबेहट से विदिशा होते हुए भोपाल तक NH-346 का निर्माण कार्य चल रहा है। इस मार्ग में जोगी, किरोधा, सकरौली, जठोदा, फुफेर, निचरोन और पैरवासा सहित अन्य गांव आते हैं। 
हाईवे बनने के कारण इन गांवों के लोगों का आना-जाना प्रभावित हो रहा है। इसी को लेकर आज शिवसेना के नेतृत्व में सभी ग्रामवासियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। 
ग्रामीणों ने मांग की है कि NH-346 पर सभी गांवों के लिए लोअर पास मार्ग का निर्माण किया जाए, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी न हो।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।