टीकमगढ़ में बड़ागांव पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। टीकमगढ़-सागर हाईवे पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। ट्रक से 281 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के नरोसा नाला के पास पुलिस ने टीकमगढ़ में बड़ागांव पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। टीकमगढ़-सागर हाईवे पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। ट्रक से 281 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के नरोसा नाला के पास पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि यह शराब ग्वालियर से जबलपुर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी जयेंद्र गोयल ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस अब इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों और ट्रक मालिक का पता लगा रही है। आबकारी विभाग को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।