*जश्ने ईद मीलादुन्नबी पर समाज के पत्रकारों का किया जाएगा सम्मान*
*रिपोर्टर मुस्तकीम मुगल*
आलीराजपुर । मुस्लिम पंच कमेटी, बाहरपुरा द्वारा जश्ने ईद मीलादुन्नबी के मुबारक मौके पर समाज के पत्रकारों का सम्मान करने का निर्णय लिया गया है। यह सम्मान समारोह 26 अगस्त 2026 को मंसूरी चौक, बाहरपुरा, आलीराजपुर में आयोजित किया जाएगा। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के वे पत्रकार, जो अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए समाज की आवाज़ को लोगों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं, उनका सार्वजनिक रूप से सम्मान किया जाएगा।
मिलादुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष तनवीर मंसूरी "पप्पू" ने जानकारी देते हुए बताया की लोकतंत्र के प्रहरी पत्रकार, समाज और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। नगर की समस्याओं, उपलब्धियों, धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर पहुँचाने में उनकी अहम भूमिका रहती है। ऐसे समर्पित पत्रकारों का सम्मान समाज के प्रति उनके योगदान का सम्मान है। मुस्लिम पंच कमेटी बाहरपुरा ने समाज के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पत्रकार सम्मान समारोह को सफल बनाने की अपील की है।
Continue With Google
Comments (0)