नर्मदापुरम जिले के पिपरिया संदीपनी आरएनए हाईसेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह।
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी पस्तुति।
नर्मदापुरम जिले के पिपरिया शासकीय संदीपनी आरएनए स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
संदीपनी आरएनए स्कूल पिपरिया के प्राचार्य संजीव दुबे ने किया ध्वजारोहण।
तत्पश्चात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया।
स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्ष उल्लास और देशभक्ति की भावनाओं के साथ मनाया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के दौरान नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को देशभक्त उत्साह से सराबोर और कर दिया।
संदीपनी आरएनए स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं सहित समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह के बाद सभी विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया।
Continue With Google
Comments (0)