*ईद मीलादुन्नबी पर मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
10वीं-12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को समारोह में मिलेंगे पुरस्कार*
रिपोर्टर मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर। ईद मीलादुन्नबी के मुबारक मौके पर आयोजित होने वाले विशेष समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का 26 अगस्त को मुस्लिम पंच कमेटी बहारपुरा द्वारा
सम्मान किया जाएगा। समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
ईद मीलादुन्नबी समिति के अध्यक्ष तनवीर मंसूरी इंफोटेक (पप्पू ) मीडिया प्रभारी इरशाद मंसूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत और सफलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। शिक्षा को समाज की तरक्की का महत्वपूर्ण आधार मानते हुए मेधावी विद्यार्थियों को मंच से सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया जाएगा।
समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि बच्चों की सफलता का उत्सव सामूहिक रूप से मनाया जा सके। आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
मेहनत का सम्मान, सफलता को सलाम — ईद मीलादुन्नबी के मुबारक मौके पर प्रतिभाओं का होगा सम्मान।
Continue With Google
Comments (0)