केसली (सागर)- केसली नगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे गौरव, हर्षोल्लास और राष्ट्रीय स्वाभिमान के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य सामूहिक समारोह नगर के खेल परिसर में आयोजित किया गया, जहां स्वतंत्रता पर्व को मनाने के लिए भारी संख्या में नगरवासी और गणमान्य नागरिक एकत्रित हुए।
ध्वजारोहण और सम्मान
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बृजबिहारी पटेरिया रहे। समारोह में जनपद अध्यक्ष श्रीमती देवीबाई सरमन लोधी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही समूचा खेल परिसर 'भारत माता की जय' और देशभक्ति के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक बृज बिहारी पटेरिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलखन सिंह, जनपद अध्यक्षा देवीबाई सरमन लोधी, उपाध्यक्षा रेखा रानी सुखदेव अरेले, सरपंच सारिका दिनेश खटीक, जिला पंचायत सदस्या भारती गौंड, सुधीर भाई, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवराज सिंह, सरमन लोधी, भगवत पाठक, गोपाल विश्वकर्मा, कमलेश सोनी, राजेंद्र जैन, सुखदेव अरेले, तहसीलदार देवांशजी, सीईओ प्रतिष्ठा जैन, बीईओ, बीआरसी राजकुमार अहिरवार, थाना प्रभारी अनिल तिवारी, उनि माधव सिंह, सउनि राजेश लोधी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन राजेश जैन एवं लखन सिंह ठाकुर द्वारा किया गया।
प्रतिभाओं का सम्मान और विधायक का संबोधन
समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 'राज्य के नाम स्वाधीनता संदेश' का वाचन जनपद अध्यक्ष देवीबाई द्वारा किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने जनसमूह को संबोधित करते हुए आजादी के अमर शहीदों को नमन किया और राष्ट्र निर्माण में सभी की भागीदारी का आह्वान किया।
समारोह में नगर का नाम रोशन करने वाली होनहार प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। UPSC में चयनित सुधीर राजौरिया और NEET में चयनित शौर्या डेवढ़िया को मंच से विशेष रूप से पुरस्कृत कर उनका गौरववर्धन किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पौधरोपण
समारोह के अंतिम चरण में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अनुशासित कदमताल एवं देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत व नृत्य पेश किए। बच्चों के उत्साह और सुंदर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य समारोह के अलावा नगर के शासकीय व निजी संस्थानों, स्कूलों तथा व्यवहार न्यायालय परिसर में भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। व्यवहार न्यायालय में न्यायाधीश द्वारा झंडावंदन कर स्थानीय पुलिस द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर थाना केसली परिसर में न्यायाधीश, थाना प्रभारी, अधिवक्ताओं, पुलिस स्टाफ और पत्रकारों की उपस्थिति में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इसके साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलखन सिंह एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवराज सिंह ने अपने अपने नियत स्थानों पर झंडा फहराया।
केसली के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बीआरसी कार्यालय, आईटीआई कार्यालय, शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी छात्रावास में शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में शामिल होकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर ने राष्ट्रध्वज फहराया।
Continue With Google
Comments (0)