जनपद पंचायत सिहावल में शान से लहराया तिरंगा, गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सिहावल। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत कार्यालय सिहावल में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती राजकुमारी सिंह जी ने विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो उठा।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के माध्यम से देश के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। जनपद अध्यक्ष ने सभी क्षेत्रवासियों एवं उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह जी, SDM सिहावल श्री राकेश शुक्ला जी, CEO जनपद पंचायत सिहावल श्री रोहित उपाध्याय जी सहित विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंजता रहा।
रिपोर्ट — सूरज कुमार, सिहावल
Continue With Google
Comments (0)