ग्रामीण कूटा एवं क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन द्वारा सिविल हॉस्पिटल इछावर में सामाजिक-आर्थिक विकास कार्यक्रम का आयोजन
इछावर, जिला सीहोर
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रामीण कूटा एवं क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज सिविल हॉस्पिटल इछावर में एक सामाजिक-आर्थिक विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अस्पताल आने वाले मरीजों एवं स्टाफ को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना था। क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से अस्पताल परिसर में मरीजों के बैठने हेतु स्टील की चेयर उपलब्ध कराई गईं। साथ ही अस्पताल के डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ की सुविधा के लिए चेयर, अलमारी एवं टेबल भी प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में सिविल हॉस्पिटल इछावर के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सा स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं मरीज उपस्थित रहे। ग्रामीण कूटा के समस्त स्टाफ ने भी इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन के एरिया मैनेजर भागमल मेवाड़ ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि फाउंडेशन का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सेवाओं को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि "हमारा प्रयास है कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले आमजन को बुनियादी सुविधाएं मिलें और वे सम्मान के साथ इलाज करवा सकें। कार्यक्रम में फाउंडेशन के एरिया मैनेजर धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया, विकास धाकड़ तथा ऑडिट टीम से श्री भानु प्रताप सिंह राजपूत सहित फाउंडेशन के समस्त स्टाफ उपस्थित थे। सभी ने मिलकर अस्पताल प्रबंधन को सामग्री सौंपी।
उल्लेखनीय है कि ग्रामीण कूटा एवं क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष अस्पतालों, थाना परिसरों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में इस प्रकार के जनसेवा एवं सामाजिक विकास के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में अस्पताल प्रशासन ने फाउंडेशन एवं ग्रामीण कूटा टीम का आभार व्यक्त किया और इसे मरीजों के लिए अत्यंत लाभदायक बताया।
Continue With Google
Comments (0)