राजस्व विभाग के पदोन्नत अधिकारियों का कलेक्टर ने किया सम्मान, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं**

रिपोर्टर मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर, 16 जुलाई 2026। जिले में राजस्व विभाग के अधिकारियों की पदोन्नति पर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने सम्मान समारोह आयोजित कर सभी अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर तहसीलदार आलीराजपुर के पद पर पदस्थ सुश्री सविता राठी को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत होने पर कलेक्टर ने सम्मानित करते हुए उनके नए दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की। वहीं सोंडवा विकासखंड में पदस्थ सुश्री रानू माल को तहसीलदार पद पर पदोन्नत होने पर भी शुभकामनाएं दी गईं।इसके अलावा राजस्व निरीक्षक से नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नत हुए श्री गजराज सिंह सोलंकी, श्री दिनेश व्यास, श्री उदयवीर भाभर, श्री रवि डावर एवं श्री ठाकुर प्रसाद दोहरे का भी सम्मान किया गया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ करने की अपेक्षा व्यक्त की।सम्मान समारोह के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री निधि मिश्रा एवं नायब तहसीलदार सुश्री मंजू डावर भी उपस्थित रहीं।डिजिटल पेपर कटिंग बनाकर दो