भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में देवरी क्षेत्र को नई जिम्मेदारियां, कार्यकर्ताओं में उत्साह
भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा में सागर ग्रामीण जिले के संगठन का विस्तार करते हुए देवरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। इस कदम से संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में प्रयास किया गया है।
- प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेवाल और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष पवन पाटीदार के नेतृत्व में दमोह लोकसभा सांसद राहुल सिंह लोधी और ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष रानी पटेल की अनुशंसा पर नियुक्तियां की गईं।
- देवरी के प्रदीप पटवा और सेमरा खेड़ी के वीरेन्द्र लोधी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
- महाराजपुर के युवा सरपंच प्रतिनिधि युवाओं के चाहेते संतोष सोनी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
- रहली विधानसभा क्षेत्र के कमलेश सेन को जिला मंत्री और रामप्रसाद सेन को प्रशिक्षण सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया है।
इन नियुक्तियों से देवरी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई है। संगठन को मजबूत करने के इस प्रयास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया और सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि ये नियुक्तियां संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगी।
Continue With Google
Comments (0)