*20 दिन की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मातम*

दित्यपाल राजपूत 

*टीकमगढ़, पलेरा*  
पलेरा थाना अंतर्गत *बन्ने बुजुर्ग गांव* में 20 दिन की एक मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर है
 *क्या है मामला*
सूचना मिलते ही *जतारा एसडीओपी  अभिषेक गौतम* सहित *एफएसएल टीम और पुलिस बल* मौके पर पहुंचा। पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की। 

पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई  
मृतका के शव का *पलेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र* में पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा*गांव का माहौल*  
इस घटना के बाद बन्ने बुजुर्ग गांव में मातम पसरा है। पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी