खकनार
सिख सिखलीगर समाज प्रदेश संरक्षक मगन सिंह भाटिया मध्यप्रदेश की सहमति से जारी प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्तियों में बुरहानपुर जिले के तहसील खकनार के
श्री जसपाल सिंह पटवा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। जिसको लेकर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। जिला मंत्री भाजपा सुनील वाघे ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान किया।
श्री वाघे ने कहा कि जसपाल सिंह पटवा ऊर्जावान और भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, वे सतत् पार्टी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय है। प्रदेश में सिख़लिगर समाज मे उनकी पकड़ से संगठन को मजबूती मिलेगी आपके सशक्त नेतृत्व ,दूरदर्शिता एवं समर्पण से समाज निश्चित ही नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा आपके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना करता हूं वही भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर श्री मनोज माने, नेपानगर विधायक मंजू दादू, पूर्व विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर ने भी दूरभाष पर बधाई व शुभकामनाएं दी

Continue With Google
Comments (0)