📍अपराधों के निराकरण में डिजिटल तकनीक का उत्कृष्ट प्रयोग करने पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद को मिला प्रदेश स्तर पर पुरस्कार
*“दंड से न्याय की ओर प्रस्थान एवं समयबद्ध न्याय”*
संबंधी नवीन कानूनों की संकल्पना को साकार करने हेतु मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा लगातार दूसरे वर्ष आयोजित की गई राज्य स्तरीय वर्कशॉप -
*“आईसीजेएस इम्प्लीमेंटेशन एंड डिजिटल इंटीग्रेशन : वन नेशन , वन डेटा, वन एंट्री”*
आपराधिक न्याय व्यवस्था के सभी स्तंभों के मध्य जानकारी का आदान-प्रदान डिजिटली कर समय पर पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु लगातार आगे बढ़ रही प्रदेश पुलिस ।
*अपराधों के निराकरण में डिजिटल तकनीक का उत्कृष्ट प्रयोग करने पर देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर पुरस्कार ,*
एसपी देवास श्री पुनीत गेहलोद एवं विशेषज्ञ अधिकारी सुश्री बिना दुबे हुवे पुरस्कृत ,
माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के न्यायमूर्ति श्री संजीव कलगांवकर , डीजीपी महोदय श्री कैलाश मकवाना , गृह सचिव महोदय श्री संजय शुक्ला , स्पेशल डीजी सीआईडी श्री पंकज श्रीवास्तव ,एडीजी एससीआरबी श्री जयदीप प्रसाद की गरिमामय उपस्थिति में राजधानी भोपाल स्थित मिंटो हॉल में संपन्न हुआ कार्यक्रम ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा विगत एक वर्ष से पुलिसिंग में डिजिटलाइजेशन हेतु देवास पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं उनके सकारात्मक परिणामों पर दिया प्रेजेंटेशन ।
संपूर्ण प्रदेश के पुलिस , न्यायपालिका , हेल्थ , अभियोजन एवं एफएसएल के अधिकारीगण रहे वर्कशॉप में उपस्थित ।
Continue With Google
Comments (0)