रामनगर -- बर्ष 1998 से 2003 के दौरान कांग्रेस शासन काल दिग्विजय सिंह सरकार में आदिवासी बहुल क्षेत्रों में अलग अलग बसाहट बस्ती में प्राथमिक शिक्षा सुविधा के लिए काग्रेस सरकार द्वारा राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत आदिवासी बसाहट में ईजीएस शिक्षा गारंटी योजना के तहत गुरुजी की भर्ती की जाती थी। शिक्षा गारंटी योजना के तहत अनिवार्य शिक्षा पर गुरुजी के माध्यम से आदिवासी बस्ती पर प्राथमिक पाठशाला खोले गये थे। जहां पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष और गुरुजी से अनुबंध पर शासन द्वारा 12000 रुपये वार्षिक भुगतान के प्रावधान गुरुजी को निर्धारित किया गया था।
ईजीएस गुरुजी के रूप में गुरजनहा मे रमेश जयसवाल पिता जगदीश जयसवाल निवासी भरतपुर ने अपनी सेवाएं गुरुजी के रुप में बर्ष 1998 में अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। गुरजनहा भरतपुर ग्राम पंचायत का हिस्सा है। जिसका गोरहाई जनशिक्षा केन्द्र रहा। रमेश जयसवाल पिता जगदीश जयसवाल का संविदा भर्ती में अप्रैल 2003 में हो गया। ईजीएस गुरुजी मे इस्तीफा दिया गया। किन्तु इनका इस्तीफा विभाग में कहीं भी उल्लेख नहीं किया गया। बड़े ही शातिर तरीके से रमेश जयसवाल गुरजनहा भरतपुर निवासी के नाम सर्व शिक्षा अभियान जनपद शिक्षा केन्द्र रामनगर द्वारा प्रशिक्षण के लिए पत्र क्रमांक 286 दिनांक 27-10-2004 को पत्र जारी किया गया। और पूर्णरूपेण अवैध तारीखें से कुछ विभागीय व्यक्तियो के मिलीभगत गद्दारी पैसों के लेन देन से रमेश जयसवाल पिता रामचरण जयसवाल निवासी गैलहरी को प्रशिक्षण पर भेज दिया गया। जहां पर गैलहरी निवासी रमेश जयसवाल पिता रामचरण के नाम पर कोई दस्तावेज ही नहीं थे आप लाइन का समय था पूरा खेल रहस्यमय तरीके से खेला गया।
*रमेश जयसवाल पिता रामचरण जयसवाल के अवैध नियुक्ति के दस्तावेज का प्रमाणित आधार।* शासन की नियमावली गाइड लाइन आधार पर--
*1* - ईजीएस गुरुजी की भर्ती में स्थानीय निवासी का होना अति आवश्यक था। जब की रमेश जयसवाल पिता रामचरण जयसवाल नहीं था।
*2*- आदिवासी बस्ती पर पहली प्राथमिकता आदिवासी व्यक्ति को थी। वो ना मिलने पर अनुसूचित जाति और फिर अन्य पिछड़ा वर्ग को उसी ग्राम पंचायत के निवासी को थी। जब की रमेश जयसवाल पिता रामचरण जयसवाल नहीं था।
*3*- रमेश जयसवाल पिता जगदीश जयसवाल निवासी गुरजनहा भरतपुर के नाम प्रशिक्षण का आदेश पत्र जारी हुआ। जब की रमेश जयसवाल पिता रामचरण जयसवाल गैलहरी निवासी प्रशिक्षण पर जाता है जिसके नाम एफआईआर होनी चाहिए।
*4*- ईजीएस गुरुजी की भर्ती ग्राम पंचायत पारित प्रस्ताव आधार से गुरुजी की भर्ती होती थी। जिसमें भरतपुर ग्राम पंचायत में रमेश जयसवाल पिता रामचरण जयसवाल निवासी गैलहरी का उल्लेख नहीं है।
*5*- रमेश जयसवाल की पत्नी राजेश्वरी जयसवाल की गैलहरी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गैलहरी ग्राम पंचायत आधार पर नियुक्ति हुई। तब रमेश जयसवाल पिता रामचरण जयसवाल भरतपुर ग्राम पंचायत के कैसे हुए कैसे नियुक्ति हुई जब की वोटर लिस्ट में नाम नहीं।
*6*- गैलहरी ग्राम पंचायत आधार में पत्नी की नियुक्ति और भरतपुर ग्राम पंचायत आधार में रमेश जयसवाल की नियुक्ति। वो भी बिना निवासी वोटर के कैसे संभव ही नही।
*7*- रमेश जयसवाल पिता जगदीश जयसवाल निवासी भरतपुर और रमेश जयसवाल पिता रामचरण जयसवाल निवासी गैलहरी रिस्तेदार है। जिसमें सिर्फ यहां नाम का खेल हुआ।
*8*- तत्कालीन समन्वयक शिक्षा अधिकारी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की 2004 में गुरजनहा में ईजीएस में कोई भर्ती नहीं हुई।
*9* गाइड लाइन और सेवा पुस्तिका की जांच में रमेश जयसवाल पिता रामचरण निवासी गैलहरी के सारे फाल्ट समाने होंगे जिसपर कठोर कार्यवाही का रूप होगा।
*10* रमेश जयसवाल पिता रामचरण जयसवाल की दो सगी भाभी गैलहरी वोटर लिस्ट ग्राम पंचायत आधार पर ईजीएस गुरुजी मे गैलहरी केन्द्र क्रमांक 01 में कुसुम जयसवाल और केन्द्र क्रमांक 02 पर कमला जयसवाल की भर्ती हैं। उस आधार पर गुरजनहा भरतपुर में रमेश जयसवाल गैलहरी निवासी की नियुक्ति पूर्ण रूपेण अवैध गुरजनहा भरतपुर के निवासी तथा गैलहरी निवासियों ने उल्लेख किया है।
*रमेश जयसवाल से रमेश जयसवाल की नियुक्ति कूट रचित बड़े खेल का क्या है पर्दा।*
रमेश जयसवाल पिता जगदीश जयसवाल निवासी भरतपुर के इस्तीफे का उल्लेख ना करते हुए रमेश जयसवाल गुरजनहा ग्राम पंचायत भरतपुर के पिता के नाम को विलोपित करते पत्र क्रमांक 286 दिनांक 27-10-2004 को प्रशिक्षण के लिए जारी होता है। तथा 28-10-2004 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सतना भेजा जाना। जहां रमेश जयसवाल पिता जगदीश जयसवाल निवासी भरतपुर की जगह प्रशिक्षण के लिए रमेश जयसवाल पिता रामचरण जयसवाल गैलहरी को जनशिक्षक के माध्यम भेजा जाता है। स्थानीय निवासियों ने कार्यवाही की खुलेतौर पर मांग करते हुए सेवा समाप्त वेतन वसूली और कानूनी कार्यवाही चाही है।
*प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्व में आदिवासी समाज गुरजनहा निवासियों ने की थी शिक़ायत जांच उपरांत बताया गया था नियुक्ति को पूर्णरूपेण अवैध परियोजना इस कार्यवाही के लिए सतना लिखा गया था पत्र।*
नियुक्ति पत्र रमेश जयसवाल पिता जगदीश जयसवाल गुरजनहा भरतपुर निवासी,, "नौकरी कर रहा फर्जी तरीके से रमेश जयसवाल पिता रामचरण जयसवाल निवासी गैलहर
क्या होगी वेतन वसूली के साथ कानूनी कार्यवाही।
Continue With Google
Comments (0)