टाक ने अपने जन्म दिन के अवसर पर की एक नई पहल श्री राधेकृष्णा गोशाला परिसर खकनार में 86 पौधे लगाए
पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया, रामधुन और गौ सेवा का संकल्प लिया
खकनार सन्तोष लक्ष्मणदास टाक ने रविवार को 26 जुलाई 2026 को अपने जन्म दिन के अवसर पर श्री राधे कृष्णा गौशाला परिसर करदली रोड पर स्थित में अपना जन्म दिन मना कर गौशाला परिसर में 86 पौधों का रोपण कर एक नई पहल की है जिससे यह पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण और गौ सेवा के संकल्प के साथ राम धुन के भक्तिमय वातावरण में हुआ। साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया वही गौशाला परिसर मे मन की बात का 136 एपिसोड भी लोगो द्वारा सुना गया
पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत गौशाला सदस्य और युवायों द्वारा गौशाला सचिव साहित्य टाक के पिताजी सन्तोष लक्ष्मणदास टाक के जन्मदिन के अवसर पर स्वागत ओर पहला पौधा लगाकर की , कार्यक्रम में खकनार क्षेत्र में निवासरत सभी पत्रकार साथियों द्वारा भी एक पेड़ अपनो के नाम लगाया l
इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष गुलाब रामलाल सल्लाम ने बताया कि गौशाला में आश्रित गोवंश को प्राकृतिक छाया और शुद्ध वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से पूरे परिसर को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह पौधारोपण अभियान इसी दिशा में एक कदम है।साथ ही
गौशाला में गोवंश को भीषण गर्मी से राहत दिलाने, प्राकृतिक छाया उपलब्ध कराने और परिसर में शुद्ध व हरा-भरा वातावरण बनाने के लिए यह पौधारोपण किया गया है।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गंगा राम मार्को , प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज लधवे ,जनपद सदस्य गोकुल पाटिल किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, राहुल जाधव , पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर ,साहित्य टाक, आकाश ढोले, संदीप आराक सहित अन्य लोग उपस्थित थे
Continue With Google
Comments (0)