*“UGC रोलबैक को लेकर त्यौंथर में सवर्ण समाज की हुंकार, 2 किमी पैदल मार्च कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन”*


त्यौंथर। UGC रोलबैक सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को त्यौंथर में सवर्ण समाज के लोगों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और करीब 2 किलोमीटर तक पैदल मार्च करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इसके बाद तहसीलदार पारस नाथ मिश्रा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में UGC से जुड़े मुद्दों के साथ समाज की विभिन्न प्रमुख मांगों को शामिल किया गया।
प्रदर्शन में शामिल अंकित शुक्ला ने कहा कि समाज की मांगों पर शासन-प्रशासन को गंभीरता से विचार करते हुए जल्द उचित कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाई है।
इस दौरान समाज के लोगों में खासा उत्साह और एकजुटता से देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा।

बाइट— अंकित शुक्ला
बाइट— पारस नाथ मिश्रा, तहसीलदार त्यौंथर