लिधौरा शिक्षक रमेश पुष्पकार की सेवानिवृत्ति पर सम्मान,कर दी विदाई
लिधौरा शासकीय प्राथमिक पाठशाला हरिजन बस्ती के शिक्षक रमेश पुष्पकार के सेवानिवृत्त होने पर स्कूल परिसर में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर स्कूल परिवार द्वारा उनका स्वागत कर शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और छात्रों ने शिक्षक रमेश पुष्पकार की व्यक्तित्व कर्तव्य निष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किया संकुल प्राचार्य हीरालाल राजपूत द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया अपने उद्बोधन मैं संकुल प्राचार्य हीरालाल राजपूत ने कहा कि यह सम्मान उनके जीवन की अमूल स्मृति रहेगा उन्होंने अपने शिक्षक जीवन में अनुभव साझा करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ सुखद एवं सफल जीवन की कामना की समारोह में संकुल प्राचार्य हीरालाल राजपूत, वीरेंद्र भट्ट, प्रमोद गंगेले, संजय जैन,अनिल पुष्पकार,सीएल यादव,जेपी सैनी, बालकृष्ण अहिरवार, अनिल सैनी, रोहित पुष्पकार, प्रिंस लक्षकार विधालय के सभी शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे

Continue With Google
Comments (0)