सिंगरौली
बिना अभिवहन पास गिट्टी डस्ट का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई तेज
जिले में अवैध खनिज परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार तथा खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में मंगलवार 30 जून 2026 को खनिज निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन पास के गिट्टी डस्ट का अवैध परिवहन करते हुए एक बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा गया। खनिज विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना कोतवाली वैढन में खड़ा कराया।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त वाहन के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज नियमों के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने वाहन संचालकों एवं खनिज परिवहनकर्ताओं से अपील की है कि खनिज का परिवहन केवल वैध अभिवहन पास एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप ही करें। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन जब्ती, जुर्माना एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Continue With Google
Comments (0)