मण्डला - ख़बर विशेष: कान्हा नेशनल पार्क 30 जून से कोर जोन बंद

रिपोर्टर: योगेश चौरसिया | संपर्क: 9425855349

कान्हा नेशनल पार्क 30 जून से बंद होने जा रहा है। इस तारीख के बाद पर्यटक यहां वन्य जीवों के दर्शन नहीं कर सकेंगे। केवल बफर जोन ही पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। पार्क बंद होने से जिप्सी संचालक, गाइड और रिज़ॉर्ट मालिकों पर आर्थिक प्रभाव पड़ेगा। पार्क की पुनः शुरुआत 1 अक्टूबर से होगी।

पर्यटकों की संख्या में वृद्धि

पिछले साल की तुलना में इस साल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। पिछले वर्ष 2 लाख 57 हजार देशी और 23,165 विदेशी पर्यटक कान्हा नेशनल पार्क पहुंचे थे। इस वर्ष विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है और 23 हजार से अधिक विदेशी पर्यटक यहां आए हैं। भारतीय पर्यटकों की संख्या भी बढ़कर 2 लाख 70 हजार 565 हो गई है।

पार्क बंद होने पर प्रबंधन की जिम्मेदारियां

पार्क बंद होने के बाद कान्हा प्रबंधन की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। मानसून के दौरान गश्ती की जाती है और वन्य जीवों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा जाता है। गश्ती हाथियों, वाहनों और पैदल भी की जाती है।

बफर जोन रहेगा चालू

वरिष्ठ काल के समय कान्हा नेशनल पार्क के खटिया, सरही, और मुक्की गेट के बफर जोन चालू रहेंगे। यहां पर्यटकों को बैगा हार्ट से वाकिफ करवाया जाएगा, साथ ही लोकल कम्युनिटी, डांस और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और आर्थिक समस्याएं हल होंगी।

उच्च न्यायालय के आदेश और अन्य व्यवस्थाएं

कान्हा नेशनल पार्क के उप संचालक प्रकाश वर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद नाइट सफारी बंद होने के कारण भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। पार्क के अंदर मोबाइल प्रतिबंधित है, लेकिन कैमरे की अनुमति है।

बोकल फ़ॉर लोकल के तहत पर्यटकों के मनोरंजन के लिए बैगा नृत्य और बैगा पकवान जैसे स्टॉल की व्यवस्था की जाती है।

बाइट: प्रकाश वर्मा, उपसंचालक कोर, कान्हा टाइगर रिजर्व