देवास। मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर देवास के वार्ड क्रमांक 37 स्थित भेरूगढ़ क्षेत्र की प्राचीन बावड़ी "मोदी जी का चोपड़ा" पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जल स्रोत की साफ-सफाई की गई तथा दीप प्रज्वलन और आरती कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्रीमती नीलम सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। शिखर सामाजिक लोक कल्याण समिति (नवांकुर संस्था) के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी नगर महामंत्री भरत व्यास, तपस्या नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि धर्मेंद्र राजपूत, नगर विकास समिति के सदस्य, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विद्यार्थी एवं परामर्शदाता श्री सचिन पंचोली और श्रीमती पूजा बैरागी ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में परामर्शदाता दिनेश उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Continue With Google
Comments (0)