लिधौरा में  प्रभारी तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता ने संभाला प्रभार 
कहा-सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरना होगी पहली प्राथमिकता 

लिधौरा तहसील कार्यालय में प्रभारी तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता ने कार्य भार ग्रहण कर लिया है उनके पदभार संभालने पर पटवारी संघ ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर उन्होंने बताया कि तहसील कार्यालय में लोगों की सुविधा अनुसार काम हो सके इसके लिए विशेष जोर दिया जाएगा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित कर लोगों के कार्य समय पर कराए जाएंगे पदभार ग्रहण करने के बाद गुप्ता जी ने कहा कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरना पहली प्राथमिकता रहेगी साथ ही कहा कि यहां की अन्य समस्याओं की पहचान कर उसका समाधान किया जाएगा  पद भार ग्रहण करने पर समस्त स्टाफ मौजूद था