आलोट। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ताल-आलोट एवं शहर कांग्रेस कमेटी आलोट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेता थे। उन्हें देश में सूचना एवं संचार क्रांति का अग्रदूत माना जाता है। युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिलाकर उन्होंने लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी को मजबूत किया।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव निगम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ताल रमेश पाठक, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह परिहार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पांचाल, सोशल मीडिया आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष योगेश निगम, आमीन भाई, कालूराम परमार, मुशर्रफ खान पठान, गोवर्धन रांगी, मंडलम अध्यक्ष मुकेश त्रिवेदी, कृषभ शर्मा, महेश निगम, अनुपम अरोड़ा, गिरधारी लाल शर्मा, सम्राट पांचाल, शिवाजी मालवीय सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के देशहित में किए गए कार्यों और उनके विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।