प्रदेश की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान पर श्लोक प्रजापति का सम्मान
सीहोर: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में कक्षा 12वीं के गणित संकाय में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीहोर के मेधावी छात्र श्लोक प्रजापति का विशेष सम्मान किया गया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने श्लोक प्रजापति के घर जाकर उन्हें फूल माला और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "सीहोर के लिए यह गर्व का क्षण है कि हमारे नगर के छात्र ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।"
पंकज शर्मा ने श्लोक प्रजापति के माता-पिता और गुरुजनों को भी उनके सहयोग, त्याग और समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, "जब एक छात्र इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करता है, तो इसके पीछे ना केवल उसकी बल्कि कई अन्य लोगों की मेहनत और सहयोग होता है।"
उन्होंने श्लोक को आईएएस बनने के सपने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, "आप अपने लक्ष्य को मेहनत और लगन के दम पर निश्चित रूप से हासिल करेंगे। भगवान भी मेहनत करने वाले का साथ देते हैं।"
इस अवसर पर श्लोक प्रजापति के परिवारजन भी उपस्थित रहे। पंकज शर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्लोक प्रजापति पर उनकी कृपादृष्टि बनी रहे और उनके मंगलमय जीवन की कामना की।
श्लोक की सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सीहोर जिले को गौरवान्वित किया है।

Continue With Google
Comments (0)