अपराधियों पर कड़ा शिकंजा: नरसिंहपुर पुलिस का विशेष अभियान
अपराधियों में खौफ और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य।
- अभियान के तहत 493 आदतन चोर, नशेड़ी एवं निगरानी बदमाशों की कराई गई परेड।
- उन पर सतत निगरानी हेतु उन्हीं के हाथों भरवाए डोज़ियर फॉर्म।
- अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
जिले में चोरी की घटनाओं, नशे के कारोबार और अन्य अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य:
- जिले में अपराधों की रोकथाम और नियंत्रण सुनिश्चित करना।
- गुंडा व निगरानी बदमाशों की हर गतिविधि पर सतत नजर रखना।
- अपराध की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उनकी गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखना।
गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर शिकंजा कसने हेतु डोजियर तैयार:
अभियान के तहत 253 नकबजनी/ चोरी के आरोपी, 197 गुंडा एवं निगरानी बदमाश और 43 नशेड़ियों पर सख्त कार्रवाई की गई। इन्हें थाने बुलाकर उनकी परेड ली गई और उनके डोजियर फॉर्म भरवाए गए।
इस प्रक्रिया में बदमाशों से उनके व्यक्तिगत विवरण, आपराधिक पृष्ठभूमि, वर्तमान गतिविधियाँ और संपर्क स्रोतों की जानकारी ली गई। विशेष बात यह रही कि यह डोज़ियर फॉर्म उन्हीं बदमाशों के हाथों से भरवाए गए, जिससे उन्हें स्पष्ट संदेश मिला कि अब उन पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है और किसी भी आपराधिक गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Continue With Google
Comments (0)