नीतू सिंह परमार बनी तीसरी बार नपा अध्यक्ष आज पद भार किया ग्रहण
नपा सभा कक्ष मे पद भार समारोह आयोजित कर किया गया स्वागत
मुलताई। नपा अध्यक्ष पद कों लेकर चल रहे मामले मे आज पूर्ण विराम लग गया,अदालत मे चली लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद माननीय उच्च न्यायालय ने नीतू सिंह परमार कों अध्यक्ष बनाएं जाने के निर्देश दिए, जिसके बाद मनोनीत नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर सुप्रीम कोर्ट चले गई जहाँ वर्षा गढ़ेकर की अपील ख़ारिज होने से नीतू सिंह परमार कों अध्यक्ष बनाएं जाने का रास्ता साफ हो गया।
नीतू सिंह परमार ने आज पद भार ग्रहण करते ही तीसरी बार नपा अध्यक्ष बन गई,नपा सभा कक्ष मे आयोजित पद भार ग्रहण समारोह मे कांग्रेसी पार्षदों सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक डॉ पी आर बोडखे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित शिवहरे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार, कमल सोनी,प्रहलाद सिंह परमार विनोद बेले, शेख जाकिर,बीजेपी पार्षद अजय यादव, सुरेश पौनीकर,पूर्व कांग्रेस पार्षदों सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी एवं नपा अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
जिन्होंने नपा अध्यक्ष नीतू सिंह परमार कों पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया, वही नपा अध्यक्ष नीतू सिंह परमार ने कहा कि सब मिल कर नगर का विकास करेंगे यह मेरी नहीं आप सभी की जीत है।

Continue With Google
Comments (0)