स्वरोजगार एवं रोजगार के साथ
देश सेवा की ओर बढ़ते कदम जिले का नाम रोशन करेंगे एवं युवाओं के लिए प्रेरणा का श्रोत बनेंगे : श्री रोहन सक्सेना 

रोजगार मेले का हुआ सफल आयोजन, 107 आवेदकों को मिला प्रारंभिक जॉब ऑफर

शासकीय पीजी कॉलेज निवाड़ी में युवा संगम रोजगार मेला आयोजित 

निवाड़ी में रोजगार मेले  आयोजन  कंपनियों द्वारा 107 आवेदकों को जॉब हेतु ऑफर लेटर किए गए प्रदान अप्रेंटिशिप हेतु 5 आवेदकों का किया गया चयन 
-- 
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में निवाड़ी जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के सहयोग से आज शासकीय पीजी कॉलेज निवाड़ी में युवा संगम रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें 14 कंपनियों द्वारा भाग लिया गया उक्त युवा संगम रोजगार मेला में 410 आवेदक उपस्थित हुए जिनमें से 369 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया एवं 107 आवेदकों को जॉब हेतु ऑफर प्रदान किए गए एवं अप्रेंटिशिप हेतु 5 आवेदकों का चयन किया गया। उक्त आयोजन में  रोहन सक्सेना सी ई ओ जिला पंचायत भी उपस्थित रहे । उन्होंने उद्योग विभाग की स्वरोजगार योजना के तहत लोन वितरित किया तथा सभी कंपनियो के प्रतिनिधियों से कंपनी के जॉब प्रोफ़ाइल की जानकारी ली | 
उक्त आयोजन को सफल बनाने हेतु मेला स्थल पर  रितेश कुमार गुप्ता जिला रोजगार अधिकारी, शुभम राजपूत प्रबंधक उद्योग विभाग, धर्मेन्द्र नरवरिया लेबर निरीक्षक , पीजी कालेज प्राचार्य  नजीम  खान एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।