निवाड़ी-
कलेक्टर जमुना भिड़े की पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर में गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं प्रबंधन शिविर का आयोजन।
जांच के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं शिविर में पहुंचीं।
कलेक्टर जमुना भिड़े ने शिविर में पहुंचकर महिलाओं से संवाद किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान एसडीएम अशोक सेन एवं बीएमओ डॉ. जी.के. निरंजन के साथ अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं, डॉक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।