संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति: करणी सेना की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
इंदौर: करणी सेना की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरज पाल अम्मू का ओजस्वी एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती रेखा गर्ग, प्रदेश प्रभारी श्री गौरव चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह डोडिया तथा प्रदेश के सम्मानित पदाधिकारी और विभिन्न जिलों से पधारे जिला अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस आयोजन में इंदौर और धार जिला के पदाधिकारियों का विशेष योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। सभी समर्पित साथियों के अथक परिश्रम, अनुशासन एवं संगठन के प्रति समर्पण को हृदय से नमन।
बैठक में संगठन विस्तार, समाजहित, राष्ट्रहित एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए करणी सेना को और अधिक सशक्त एवं जन-जन तक पहुँचाने का दृढ़ संकल्प लिया गया।
- संगठन विस्तार पर चर्चा
- समाजहित और राष्ट्रहित के मुद्दे
- आगामी कार्ययोजनाओं पर विचार
एकजुटता हमारी पहचान है, संगठन हमारी शक्ति है और समाज व राष्ट्र की सेवा हमारा संकल्प है।
सफल आयोजन के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह डोडिया को हार्दिक बधाई एवं समस्त पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों तथा सभी सहयोगी साथियों का हृदय से आभार।
जय भवानी! 🚩
जय करणी सेना! 🚩
Continue With Google
Comments (0)