पनवार थाने का वार्षिक निरीक्षण, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

रीवा पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह ने मंगलवार को पनवार थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना व्यवस्था, अपराध रिकॉर्ड और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

एसपी डॉ. गुरुकरण सिंह ने पनवार थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेख संधारण, मालखाना, हवालात और अपराध संबंधी रिकॉर्ड का जायजा लिया। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मीडिया से चर्चा में एसपी ने कहा कि जिले में पुलिस बल की कमी है, लेकिन उपलब्ध संसाधनों के साथ बेहतर पुलिसिंग की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे