जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ करणी सेना प्रमुख पर एक और मामला दर्ज

रतलाम: करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया है। यह मामला बाछड़ा समुदाय के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर है।

समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कुछ दिन पहले एसपी कार्यालय में ज्ञापन देकर शिकायत की थी कि 30 जनवरी को माननखेड़ा चौकी परिसर में घेराव के दौरान और 17 मार्च को रतलाम में प्रदर्शन के दौरान जीवन सिंह शेरपुर ने समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। इस कारण समाज आहत है।

ज्ञापन में यह भी बताया गया था कि जीवन सिंह की ओर से धमकी भी दी गई थी। इसके मद्देनजर रिंगनोद थाना पुलिस ने जांच के बाद शेरपुर के खिलाफ डराने-धमकाने और एट्रोसिटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पिछले सप्ताह का दूसरा मामला

जीवन सिंह के खिलाफ इसी सप्ताह में यह दूसरा मामला है। इसके पहले पिपलोदा थाने में रास्ता रोकने के संदर्भ में भी जीवन सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

समुदाय के आरोप

रेनू थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछड़ा समुदाय के परिवार जनों ने 19 मार्च को रतलाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की थी। उनका आरोप है कि शेरपुर द्वारा उनके आंदोलन में समाज जनों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे समाज की बदनामी हो रही है।

समाज ने यह भी कहा कि 17 मार्च को दिए गए धरना आंदोलन में शेरपुर ने पुलिस और सामाज के खिलाफ भी अनुचित भाषा का प्रयोग किया, जिससे समाज में गहरा आक्रोश है।

समाज के प्रतिष्ठित लोग, जो विभिन्न विभागों में नौकरी कर रहे हैं, उनका मानना है कि इस तरह की टिप्पणियों से उनकी छवि धूमिल हो रही है। इसलिए समाज ने जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ कड़ी से कड़ी धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।