राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दाफाश: भाजपा कार्यकर्ता आकाश गोदना झूठे मामले में बरी

बीना। माननीय न्यायालय—प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश बीना, जिला सागर (म.प्र.) के समक्ष देवेंद्र कुमार कुंदू की अध्यक्षता में आज एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता आकाश गोदना को दिनांक 11 अगस्त 2023 को दर्ज किए गए राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठे मुकदमे से बाइज्जत बरी कर दिया गया है। इस फैसले से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर है।

मामले की पृष्ठभूमि

आकाश गोदना ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व जब वह पूर्ववर्ती संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, तब उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर राजनीतिक विरोधियों ने उनके खिलाफ गहरा षड्यंत्र रचा था। द्वेष भावना से प्रेरित होकर उन पर धारा 307 सहित अन्य गंभीर धाराओं में झूठे मामले दर्ज करवाए गए थे।

सच्चाई की जीत

फैसले के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए आकाश गोदना ने कहा, "मुझे देश के कानून और न्यायपालिका पर पहले दिन से ही पूर्ण विश्वास था। यह लड़ाई सिर्फ मेरी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं थी, बल्कि सत्ता और प्रभाव के दुरुपयोग के खिलाफ सच्चाई की लड़ाई थी।" उन्होंने कहा, "माननीय न्यायालय के फैसले ने यह साबित कर दिया कि जीत हमेशा सत्य की ही होती है।"

पार्टी और शुभचिंतकों का आभार

आकाश गोदना ने इस कठिन समय में समर्थन देने वाले भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और विशेष रूप से पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।

भवदीय,
आकाश गोदना
सक्रिय कार्यकर्ता, भारतीय जनता पार्टी