रिपोर्टर,: राकेश कुमार सेन
देवास मध्यप्रदेश
पुंजापुरा में जेएमबी ईवी मोटर्स का शुभारंभ, चित्रका इलेक्ट्रिक बाइक की बिक्री और सर्विस सुविधा शुरू
पुंजापुरा/देवास। आदिवासी अंचल पुंजापुरा में रविवार को जेएमबी ईवी मोटर्स का शुभारंभ किया गया। यहां ग्राहकों को इलेक्ट्रिक बाइक की बिक्री के साथ सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में क्षेत्र के माननीय बागली विधायक मुरली बने सिंह भंवरा तथा जटाशंकर तीर्थ के महाराज बद्रीदास महाराज सहित कंपनी के सेल्स ऑफिसर एवं ग्राम के सरपंच मोहन सिंह राठौड़ एवं अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। महाराज बद्रीदास एवं विधायक माननीय मुरली भंवरा द्वारा फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन अवसर पर कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खूबियों और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। कंपनी के प्रतिनिधि सतीश शर्मा ने बताया कि कंपनी की इलेक्ट्रिक बाइक एक बार चार्ज होने पर करीब 120 किलोमीटर तक चल सकती है। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से प्रति किलोमीटर ₹1 की बचत के हिसाब से दो वर्ष तक लाभ मिलने की जानकारी भी दी गई। कंपनी के अनुसार इससे दो वर्षों में ग्राहकों को लगभग ₹48 हजार तक की बचत हो सकती है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती ईंधन लागत के बीच इलेक्ट्रिक वाहन कम परिचालन खर्च और पर्यावरण के लिहाज से उपयोगी विकल्प बन रहे हैं। पुंजापुरा क्षेत्र में बिक्री एवं सर्विस सुविधा शुरू होने से स्थानीय लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने और उनकी सर्विस के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
कंपनी प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के लोगों से इलेक्ट्रिक वाहनों की नई तकनीक और सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की।
Continue With Google
Comments (0)