Wed, April 29, 2026
E-paper
ताज़ा खबर
🚨 बिना वैध अभिवहन पास गिट्टी परिवहन करते डंपर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही  🚨 अपर कलेक्टर ने 170 आवेदन पत्रों पर की जनसुनवाई 🚨 कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण 🚨 कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र बैढ़न का किया औचक निरीक्षण 🚨 बिना वैध अभिवहन पास गिट्टी परिवहन करते डंपर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही  🚨 अपर कलेक्टर ने 170 आवेदन पत्रों पर की जनसुनवाई 🚨 कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण 🚨 कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र बैढ़न का किया औचक निरीक्षण 🚨 बिना वैध अभिवहन पास गिट्टी परिवहन करते डंपर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही  🚨 अपर कलेक्टर ने 170 आवेदन पत्रों पर की जनसुनवाई 🚨 कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण 🚨 कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र बैढ़न का किया औचक निरीक्षण

प्राचार्य पटैल को सम्मान सहित विदाई समारोह में शिक्षण संस्थान के छात्रों और शिक्षकों ने भावुक होकर दी विदाई

केसली विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल महका केरपानी में पदस्थ प्राचार्य एनपी पटैल सेवानिवृत्त

Share: Twitter
प्राचार्य पटैल को सम्मान सहित विदाई समारोह में शिक्षण संस्थान के छात्रों और शिक्षकों ने भावुक होकर दी विदाई posted by Manish Kumar Chaubey from Sagar

शासकीय हाई स्कूल महका केरपानी में प्राचार्य एनपी पटैल का भव्य विदाई समारोह केसली (सागर) — केसली विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल महका केरपानी में पदस्थ प्राचार्य एनपी पटैल के सेवानिवृत्त होने पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षक, छात्र और राजनीति से जुड़े लोग मौजूद रहे।

इस विशेष समारोह में जिला पंचायत सदस्य भारती गौड़ भी उपस्थित रहीं। सभी ने प्राचार्य एनपी पटैल के योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बीईओ मनोज जैन ने बताया कि प्राचार्य पटैल की पेंशन से संबंधित सभी दस्तावेज एक सप्ताह के भीतर तैयार कर दिए जाएंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में प्राचार्य पटैल के कार्यकाल की प्रशंसा की। अन्य प्रमुख उपस्थितियों में संकुल प्राचार्य राजश्री ठाकुर, अशोक साहू, मेहरबान अहिरवार, राजकुमार अहिरवार, कैलाश बड़गैया, राजेश पांडे, मनीष जैन, दीपक जैन, और बादल दुबे शामिल थे।

अंत में, प्राचार्य एनपी पटैल ने अपने विदाई संदेश में कहा कि वे अपनी सेवाएँ सामाजिक शिक्षा और सनातन के प्रति समर्पित करते रहेंगे।

Additional News Image
Share: Twitter
Reactions
Comments (0)
× Full-size image