पृथ्वीपुर पुलिस द्वारा स्विफ्ट कार से 27 पेटी मात्रा 243 लीटर कीमती 48600 रुपये,अवैध प्लेन देशी शराव जप्त
पृथ्वीपुर पुलिस द्वारा आगामी होली, रंगपंचमी त्यौहारों के मद्दे नजर नशे के कारोबारियों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु सीमावर्ती इलाकों में लगातार चैकिंग अभियान चलाने तथा प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक निवाडी डा०रायसिंह नरवरिया के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योती ठाकुर तथा एसडीओपी पृथ्वीपुर संजीव कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में थाना पृथ्वीपुर पुलिस द्वारा मुखविर सूचना पर अवैध शराव प्लेन देशी मदिरा की कुल 27 पेटी मात्रा 243 लीटर कीमती 48600-/ रुपये एवं स्विफ्ट वाहन जप्त किया गया है।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान उप निरीक्षक कृष्ण मावई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार जिसका नंबर यू.पी.93 ए.पी.2757 से अवैध शराब लेकर एक व्यक्ती टीकमगढ तरफ के लिये जा रहा है। जो ग्राम राजापुर के आगे रोड पर हमराह स्टाफ के चैकिंग लगाया जो निवाडी तरफ से मुखबिर के बताये अनुसार एक स्विफ्ट कार जिसका नंबर यू.पी.93 ए.पी.2757 है आती दिखी जिसे पुलिस स्टाफ के सहयोग से रोकने का प्रयास किया जो गाडी न रोकते हुये तेज गति से प्रथ्वीपुर तरफ भगाया जिसका पीछा किया जो उक्त चालक अपनी गाडी दुमदुमा रोड तरफ मोड दिया और दुमदुमा तरफ भागने लगा गाडी का पीछा करते हुये दुमदुमा से पहले ही रोड पर गाडी आगे लगाकर उक्त गाडी को रोका गया चालक से उसका नाम पता पूँछा जिसने अपना नाम रामू राय पिता गजाधर राय उम्र 25 बर्ष निवासी डलूपुरा थाना लिधौरा जिला टीकमगढ का होना बताया संदिग्ध प्रतीत होने पर गाडी की तलाशी ली जो उक्त गाडी में शराब पेटी भरी पायी गयी मौके पर ही कुल 27 पेटी कुल शराब 243 लीटर कीमती 48600/- रुपये की जप्त किया गयी आरोपी रामू राय पिता गजाधर राय उम्र 25 वर्ष निवासी डलूपुरा थाना लिधौरा जिला टीकमगढ़ के कब्जे से शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आवकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर लिया गया है

Continue With Google
Comments (0)