लोवर गोई नदी पर बन रहे पुल की pwd मंत्री ने रखी आधार शिला,30 वर्षों की पुरानी हुई मांग पूर्ण।
मंत्री ने कहा ,पहले का बीत गया समय , बरसात आई पहली बारिश में हुई सड़के खत्म फिर करेंगे इंतजार फिर होंगी बारिश में सड़के खत्म, अब सड़के बनेंगी गुणवत्ता वाली , मंत्री की मंच से अधिकारियों को दो टूक गुणवत्ता का रखे विशेष ध्यान गुणवत्ता का नही हुँआ काम तो उसके बाद होंगी कार्रवाई , फिर न कहना अफसरों पर कार्रवाई की गिरी गाज ,जनता होंगी काम से संतुष्ट तो समझ लीजिए अफसर भी है संतुष्ट।मंच से साधा कॉंग्रेस पर निशाना। बिजली के नाम पर मिला अंधकार, सड़को के नाम पर मिलें गड्ढे,पुल के नाम पर मिला धोखा।
बड़वानी:-दरअसल बड़वानी जिले के ग्राम सिलावद में मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह द्वारा शनिवार दोपहर समीप ग्राम सिलावद में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान मंत्री ने मप्र शासन के बजट से स्वीकृति 10 करोड़ 39 लाख 88 हजार रुपए की लागत से सिलावद, होलगांव के बीच गोई नदी पर बनने वाले पुल का भूमिपूजन किया ,साथ हि भूमि पूजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल, जिपं अध्यक्ष बलवंत पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव सहित कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
मंत्री में मंच से मुस्कुराते हुए कहा पुल की वास्तविकता में क्या हैं आवश्यकता कार्यक्रम में आई ग्रामीण महिलाओं से मंच से उनकी मंशा जानी ओर उन्हें दो हाथ उठाते हुए कहते भारत माता की जय के नारे लगवाने के साथ साथ मंत्री ने ग्रामीण जनता को आश्वस्त किया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा क्षेत्र के लिए मांगे विकास कार्यों के लिए भी मुख्यमंत्री से चर्चा करने की बात कही जिसे जल्द ही सीएम से चर्चा के उपरांत हि अधूरे कार्यो को जल्द पूरा करवाने का भरोसा दिलाया ।
हालांकि मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर क्यों इतने वर्षों का पुल का इंतजार यहां की जनता को करना पड़ा असल उसके पीछे का कारण उन्होंने कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है और कांग्रेस को निशाना साधते हुए कहा कि
उन्होंने बिजली के नाम पर अंधेरा ,सड़कों के नाम पर गड्ढे पुल के नाम पर धोखा दिया है।
वही मंत्री यही नहीं रुके उन्होंने एक के बाद एक कांग्रेस पर निशाना साधे पर देश की आजादी के 75 सालों से अधिक का समय बीत गया है लेकिन छोटे-छोटे पुलों के लिए भी इंतजार करना पड़ा आजादी के बाद 60 सालों तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन इन 60 वर्षों में देश की जनता को क्या मिला सड़कों के नाम पर गड्ढे बिजली के नाम पर अंधकार शिक्षा के नाम पर आश्वासन और पुल के नाम पर धोखा, देश की जनता का जीवन स्तर ऊपर उठे और आपके बच्चों का बेहतर भविष्य बने उसके लिए कांग्रेस के सिर्फ खोखले सपनों के दावो के आश्वासन मिले मंत्री ने अपनी पार्टी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर केंद्र में मोदी की सरकार और प्रदेश में उमा भारती से लेकर ड़ॉ मोहन यादव की सरकार अगर नहीं होती तो जनजातीय क्षेत्र का हाल बेहाल बदत्तर होता रहने के लिए घर की छत नहीं शिक्षा के लिए स्कूल भवन नहीं पहनने के लिए तन पर कपडे नहीं और बच्चों के भविष्य के लिए कोई योजना नहीं भाजपा की सरकार नहीं होती तो क्या प्रधानमंत्री आवास के लिए जनता को पक्के मकान मिल पाते , अगर भाजपा सरकार न होती तो उज्वला जैसी योजना आपके घर तक नहीं आ पाती अगर भाजपा की सरकार नहीं होती तो आपके स्वस्थ जीवन के लिए आयुष्मान कार्ड क्या होता , इन तमाम मुद्दों को घेरते हुए कांग्रेस की अब तक कि सरकारों को आईना दिखाने का काम मंत्री ने करते हुए भाजपा सरकार का में लाडली बहना व लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजना सहित अन्य तमाम योजनाओं का प्रदेश की जनता लाभ ले रही है साथ हि स्त्री और पुरुषों के बीच के भेदभाव मिटाने का काम भी मोदी सरकार ने खत्म करते हुए उन्हें बराबर न्याय दिलाने का काम इस सरकार ने किया इस दौरान मंत्री ने कहा है कि आज जिस पुल का भूमि पूजन कर रहे हैं वह 11 करोड़ की लागत का है वही
पुल के बनाए जाने से 5 किलोमीटर का चक्कर जो लगता वह कम हो जाएगा जिसके चलते अब चक्कर लगाने का काम ग्रामीण जनता को नही करना होंगा।
वही सेंधवा और वरला के बीच सर्विस रोड़ है जिसकी लागत ढाई करोड़ की है इसी के साथ दोन्दवाड़ा ओर मोरतलाई तक चार किलोमीटर का उन्नयन हो रहा है जिसकी लागत साढे पांच करोड़ के आसपास है इस तरह से इस कार्यक्रम में लगभग 18 करोड़ का काम होने जा रहा है और जिले की जनता को विकास की सौगात दी जा रही है हालांकि इसके अतिरिक्त और भी अन्य कार्य हुए हैं जिस पर मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन किया पाटी से सिलावद मार्ग की 19 किलोमीटर लंबाई है पुल का उन्नयन हो रहा है जिसकी लागत 38 करोड रुपए है यह कार्य भी प्रारंभ हो चुका है हालांकि इतना हि नही बड़वानी जिले में कुल काम का मंत्री ने हिसाब लगाते हुए कहां है कि बड़वानी की विधानसभा में ही करीब रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के काम है उनकी लागत केवल अकेले ही ढाई सौ करोड रुपए है हालांकि मंत्री ने कहा है कि जिले के पूरे कार्य की बात की जाए तकरीबन 400 करोड रुपए के केवल अभी के कार्यकाल में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य हुए हैं क्षेत्र में उनकी मानसिकता और उनके बेहतर विकास के लिए उन्हें जानना बेहद जरूरी है वर्ग केवल गिट्टी और डामर की संरचना नहीं होती जब सड़क बनती है तो शिक्षा भी आपके द्वार तक पहुंचती है जब सड़क बनती है तो स्वास्थ्य सुविधाएं अस्पताल का रास्ता भी बनता है जब सड़क बनती है तो रोजगार के अवसर भी मिलते हैं जब सड़क बनती है तो समृद्धि के मार्ग गांव के द्वार तक आते है वही मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले तो गाँव मे एक सड़क बन जाए तो उसके लिए गांव की जनता को तरसना पड़ता था हालांकि आजकल तो कही गाँव ऐसे हो गए है एक गाँव से चार से पांच सड़को की कनेक्टिविटी हो गई है अब गांव के लोग सोचते हैं कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अन्य कामों के मांगों की अपेक्षा करते हैं ताकि और मार्ग जुड़कर रोजगार के संसाधन उपलब्ध हो सके मंत्री ने कहा है कि यह सड़के यह पल यह इंफ्रास्ट्रक्चर गुणवत्ता वाली बने वह पहले का समय बीत गया है जब सड़के बनती थी तो एक बारिश में बरसात आई और सड़क बह गई फिर करिए उस पुल और सड़क बनने का लंबा इंतजार फिर सड़क बनेगी और फिर वर्षा होगी फिर सड़क खत्म ,सड़के गुणवत्ता वाली बने वहीं मंच पर मौजूद अफसर को कड़ी हिदायत देते हुए कहा है कि मंच पर मौजूद यहां अफसर जो भी मौजूद है वह अच्छी तरह से सुन लेवे यह सड़के भी अच्छी गुणवत्ता वाली होना चाहिए और यह पुल भी गुणवत्ता वाला होना चाहिए अगर यह कार्य गुणवत्ता वाला नहीं होगा तो बाद में कार्रवाई होगी फिर यह मत कहिएगा की हम पर कार्रवाई हो गई और इसीलिए काम ऐसा हो कि इस क्षेत्र की जनता भी खुश हो और तुम्हें भी संतुष्टि मिले

Continue With Google
Comments (0)