"गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, देश के कर्णधारों को आकार देगी"..राणा दिग्विजय सिंह
कमल विद्या निकेतन के ओरिएन्टेशन कार्यक्रम में जुटे बच्चे और पालक
कट्ठीवाड़ा। शिक्षा, देश के भावी कर्णधारों के लिए आवश्यक है, जो उन्हें देश को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निर्मित करें, उनमें उन संस्कारों का समावेश करें जिससे समाज को नई दिशा मिल सके इस तरह की शिक्षा उपलब्ध कराना ही विद्यालय का ध्येय है, ये बात मंगलवार को धनार माता मंदिर परिसर में स्थित सामुदायिक भवन पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राजपरिवार के राणा दिग्विजय सिंह ने कही। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक एवं ट्रस्टी स्वाति सिंह सहित गणमान्य जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालक और बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर आगामी शैक्षणिक सत्र, पाठ्यक्रम, वार्षिक गतिविधियां और अन्य कार्यक्रमों पर पालकों के साथ चर्चा की गई। विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अभिभावकों के सहयोग और उनकी भूमिका के बारे ने चर्चा हुई।
बच्चों ने स्टेज पर दी प्रस्तुति
कार्यक्रम में बच्चों ने स्टेज पर आकर अपना परिचय दिया और भविष्य में वे क्या बनने की तैयारी कर रहे है उसके बारे में चर्चा की।
बच्चों में सामुदायिकता का विकास हो
इस अवसर पर कमल विद्या निकेतन की प्रबंध ट्रस्टी स्वाति सिंह ने कहा कि बच्चों में सामुदायिकता की भावना का विकास करना और स्वच्छ्ता, स्वास्थ्य और संस्कारों के निर्माण करना ही विद्यालय का ध्येय है।
Continue With Google
Comments (0)